Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले के दूरस्थ स्थानों से कलेक्टोरेट में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में जनसामान्य से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण  हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जनदर्शन में शासन की योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। आज जनदर्शन में 24 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन कार्यक्रम में आज विकासखंड छुरिया के ग्राम कुमर्दा निवासी श्रीमती भानबाई गेन्डरे ने प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण प्रदाय के लिए आवेदन किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस आवेदन पर संज्ञान लेते हुए लीड बैंक मैंनेजर को निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी तरह ग्राम अचानकपुर और भाठापारा के निवासियों ने गांव में नाली निर्माण के लिए आवेदन किया। ग्राम डिलापहरी निवासी श्री कमल कुमार वर्मा ने जर्जर मकान होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तेन्दूनाला निवासी श्री उमाशंकर ने विद्युत पोल को सीधा करने के लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम गठुला निवासी श्री जगेशर चंद्रवंशी ने खेत में सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन कराने के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम केसली निवासी श्री महावीर कलार ने कृषि भूमि का ऋण पुस्तिका दिलाने के लिए आवेदन किया। ग्राम बरगाही निवासी श्री विकास ने ऑनलाईन रिकार्ड में नाम एवं जाति सुधार के लिए आवेदन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी।