Home छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान बेतुका और झूठ...

भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान बेतुका और झूठ का पुलिंदा है – विकास तिवारी

279
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान बेतुका और झूठ का पुलिंदा है

राज्य की काँग्रेस सरकार ने किसी भी देवालय में भक्तों को जाने से रोकने हेतु कोई आदेश जारी नही किया है

नवरात्र में सभी भक्त कोरोना महामारी के नियमो पालन करते हुवे देवालय जा रहे है

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बताये भाजपा शासित राज्यो में देवालय जाने हेतु प्रतिबंध क्यो लगाया गया है

गुजरात राज्य के प्रसिद्ध गरबा नृत्य में नवरात्र के प्रतिबंध क्यो लगाया गया है श्री कौशिक स्पष्ट करें

भाजपा धर्म के नाम से गुमराह करने वाला भ्रामक बयान दे रही है इसके लिये उन्हें माफी मांगनी चाहिये

रायपुर/19 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश के जनता को गुमराह करने वाला बयान दे रहे हैं धरमलाल कौशिक ने कहा था कि नवरात्र में भक्तों को पूजा अर्चना करने की अनुमति प्रदेश सरकार नहीं दे रही है और उनकी भावनाओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा इस प्रकार का किसी भी आदेश को ना तो जारी किया गया है, ना ही इस प्रकार का कोई आदेश जनता के समक्ष आया है उसके बावजूद भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष झूठा भड़काऊ,मनगढ़ंत और गुमराह करने वाला बयान दे रहे हैं यह गैर जिम्मेदाराना बयान है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को माफी मांगना चाहिए धर्म के नाम पर ओछी राजनीति करने वाले भाजपा नेताओं को पहले कोरोना महामारी के नियम कायदे समझना चाहिये। शारदीय नवरात्रि के समय पूरे प्रदेश भर में देवालयम में माता के दर्शन हेतु व्यवस्था मंदिर समितियों द्वारा की गई है जिला कलेक्टरों द्वारा मंदिर समितियों को ज्योत प्रज्वलन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।और भक्तों को देवालयम में माता के दर्शन बहुत ही सुकून के साथ हो रहे हैं कोरोना कोविड-19 महामारी के नियमों के गाइड लाइन के अनुसार पूरे प्रदेश भर के देवालय में व्यवस्था की गई है और भक्तों को पूजा-अर्चना से रोकने वाला किसी भी प्रकार का आदेश प्रदेश सरकार के द्वारा जारी नहीं किया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से पूछा है कि अगर उनके पास इस प्रकार के किसी भी आदेश की छायाप्रति है तो उसे जनता के समक्ष सार्वजनिक करना चाहिए और धरमलाल कौशिक जी को यह भी बताना चाहिए कि भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम शराब की वैध और अवैध बिक्री सुचारू रूप से चल रही है और देव स्थलों मंदिरों में ताले लटक रहे हैं,भक्तों को दर्शन नही करने दिया जा रहा है। क्या इसके लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किसी प्रकार का कोई आदेश जारी किया है और अगर इस प्रकार का कोई आदेश जारी इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा किया गया है तो यह सनातन धर्म का अपमान है और नवरात्र के समय माता भक्तों को दर्शन से रोकने का यह उचित प्रयास व्यर्थ ही निंदनीय है धरमलाल कौशिक जी को यह भी बताना चाहिए कि गुजरात राज्य में होने वाले प्रसिद्ध गरबा नृत्य को क्यों बंद कर दिया गया है जबकि यह हिंदू धर्म के आस्था का प्रतीक है और गरबा नृत्य करने वाले नवरात्र के समय माता की आराधना करते हैं गुजरात राज्य में भाजपा की सरकार है तो क्या गरबा नृत्य को बंद करने का तुगलकी फरमान गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी द्वारा किया गया है और अगर ऐसा निर्णय भाजपा के मुख्यमंत्री ने लिया है वह हिंदू धर्म विरोधी है और कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा और तीव्र भर्त्सना करती है कोरोना महामारी के समय पूरे देश भर में केंद्र सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है और राज्यों के साथ सहमति पूर्वक इसका अनुपालन करवाया जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अथक प्रयासों से कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में लाया गया है और आने वाले समय में भी इस महामारी को की रोकथाम हेतु समुचित प्रयास छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि श्री धरमलाल कौशिक का बयान बेहद निंदनीय है इस प्रकार का बयान नेता प्रतिपक्ष जैसे उच्च पद में बैठने वाले व्यक्ति को नहीं देना चाहिये धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में उचित नहीं है कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान की कड़ी निंदा करती है और भारतीय जनता पार्टी से मांग करती है कि इस प्रकार के बयान पर माफी मांगनी चाहिये।