Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की आरती और पूजन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की आरती और पूजन किया

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर.

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। महा-स्नान पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे हैं। भगवान के रथ को मंदिर प्रांगण में रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर पहुंचकर भगवान की आरती और पूजन किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हैं। सांसद अपने सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चले। इस मंदिर में सालों से आयोजित होने वाले रथयात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पूजा करते हैं। रविवार को यहां छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की जाएगी और भगवान के पथ पर CM और राज्यपाल झाड़ू लगाएंगे। वहीं टूरी-हटरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में शनिवार शाम को भगवान जगन्नाथ के साथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने दर्शन दिए। रविवार सुबह महंत राम सुंदर दास के नेतृत्व में अभिषेक, हवन, पूजन के बाद दोपहर में भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।