Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर एवं एसपी ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में रोपे फलदार, छायादार एवं...

कलेक्टर एवं एसपी ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में रोपे फलदार, छायादार एवं सुगंधित फूल के पौधे

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए खाली जगहों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव परिसर में फलदार, छायादार एवं सुगंधित फूल के पौधे रोपित किए। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में बादाम, करंज, कदम, मधुकामिनी, मौलश्री जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। कलेक्टर ने सभी से कहा कि इस बारिश के मौसम में अपने-अपने घरों एवं आस-पास के खाली जगहों में छायादार एवं फलदार पौधे अधिक से अधिक लगायेें। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का दायित्व है।  इससे हमारा जिला हरा-भरा हो जाएगा। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय जायसवाल ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे, श्री केआर राव, श्री रणविजय सिंह, श्री महेन्द्र सोनी, श्री अनुराज श्रीवास्तव, नगर निगम की टीम एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

उल्ललेखनीय है कि जिले में वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत उद्योगों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समूह की महिलाओं तथा जनसहभागिता से सघन पौधरोपण किया जा रहा है। नगर निगम के संस्कारधानी वृक्षारोपण रथ के माध्यम से बारह महीने पौधे विभिन्न स्थानों में उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। नगर निगम की टीम द्वारा शहर के खाली जगह, स्कूल प्रांगण, तालाब के किनारे, सड़क किनारे, मुक्तिधाम एवं विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया जा रहा है। बादाम, आंवला, नीम, करंज, पीपल, बरगद, बेल, अमरूद, जामुन एवं विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं जा रहे हैं। नगर निगम के श्री दिलीप गोस्वामी ने बताया कि पीटीएस, शीतला मंदिर रोड, कुरूक्षेत्र, लक्ष्मी नगर, सृष्टि कॉलोनी, आरके नगर सहित विभिन्न स्थानों में पौधे लगाएंगे गए हैं।