Home छत्तीसगढ़ कोपाबेड़ा नगर वन में किया गया वन महोत्सव का आयोजन

कोपाबेड़ा नगर वन में किया गया वन महोत्सव का आयोजन

80
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कोंडागांव

कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां नीम, जामुन आम, साल, इमली, अमरूद आदि पौधे रोपे गए। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। ‘एक वृक्ष मां के नाम’ से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें।

कोंडागांव वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें दो स्थानों पर प्लांटेशन का कार्य के अंतर्गत 25 हजार पौधे पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 55 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। किसान वृक्ष मित्र योजना 8 लाख 68 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वृक्ष प्रदाय योजना के अंतर्गत भी इमली, मूंगा, नींबू आम, आंवला अमरूद आदि पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

नगर वन में आयोजित वन महोत्सव में नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, वन मंडलाधिकारी श्री आर के जांगड़े, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री नवीन कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।