Home छत्तीसगढ़ श्री रामलला दर्शन के लिए जांजगीर जिले के 187 राम भक्तों की...

श्री रामलला दर्शन के लिए जांजगीर जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना

70
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन आज जिले के 187 श्रद्धालुओं की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर आज खोखरा चौक जांजगीर में विधायक जांजगीर श्री व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।

श्रद्धालु श्री बलराम पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निःशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री राम लला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्री राकेश तिवारी ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री राम लला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी योजना है। इस दौरान पार्षद श्री रितेश यादव, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत श्री गोकुल कुमार रावटे, श्री पलाश चंदेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।