Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी

93
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि श्री महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।