Home छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक पेड़ माँ के नाम तथा ’’जल शक्ति ने...

आंगनबाड़ी केंद्रों में एक पेड़ माँ के नाम तथा ’’जल शक्ति ने नारी शक्ति’’ अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण

96
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बेमेतरा

’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। बेमेतरा राज्य शासन द्वारा संचालित ’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान के साथ ही ’एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं श्री चंद्रवेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्री सी.पी. शर्मा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में ’एक पेड मी के नाम’ थीम पर जिले के लगभग 1178 आंगनबाड़ी केंद्रों जनप्रतिनिधि/जनसमुदाय द्वारा एक फलदार वृक्ष रोपित किया गया है एवं चार अन्य फलदार वृक्ष नान प्रतिनिधियों, महिला समूहों, महिला मंडल एवं ग्रामीण महिलाओं को सम्मिलित कर तथा गर्भवती महिलाओं कुपोषित बच्चों के घर में वृक्ष लगाकर इसे एक उत्सव के रूप में मनाया गया है जिसमें रोपित पौधों की संख्या लगभग 6000 से ऊपर है।

साथ ही ’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्थानीय महिलाओं को एकत्रित कर स्वच्छ पेयजल की महत्ता, पानी का संचयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सारा पानी का अन्य उपयोग के साथ-साथ प्रत्येक घर में पानी का संचयन कैसे किया जाना चाहिए, पर विस्तार जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा उक्त जानकारियों को व्यवहार में लाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही उपस्थित जन समुदाय विशेष कर महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

इस अभियान को जिला कार्यालय, समरत एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं सखी वन स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा इस अभियान को एक पर्व के तर्ज पर हर्षाे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, पंचायती राज विभाग का विशेष योगदान रहा।