Home छत्तीसगढ़ नंदिनी खदान में विभिन्न मशीनों का आधुनिकीकरण एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार

नंदिनी खदान में विभिन्न मशीनों का आधुनिकीकरण एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी खदान में विभिन्न मशीनों का आधुनिकीकरण एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया| 22 अगस्त 2024 को मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरी एवं विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स) श्री सी. श्रीकांत ने नंदिनी खदान में विभिन्न विकास एवं आधुनिकीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया|

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बिपिन गिरी ने उपस्थित जनों को बधाई देते हुए नंदिनी खदान से उच्च गुणवत्ता के लाईम स्टोन को कम लागत के साथ निरंतर आपूर्ति करने हेतु प्रोत्साहित किया|

सर्वप्रथम कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरी द्वारा नंदिनी खदान चिकित्सालय में किये गए रिनोवेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन किया गया| जिसमें मुख्य रूप से 15 बिस्तर वाले नंदिनी खदान चिकित्सालय के पुरुष एवं महिला वार्ड, ओ.पी.डी., ड्रेसिंग कक्ष, विश्राम कक्ष समेत गैलरी का पूर्ण रिनोवेशन किया गया है|

इसी कड़ी में नंदिनी खदान के प्रवेश द्वार के समीप कन्टिन्यूस एम्बिएन्ट एयर क्वालिटी स्टेशन का उद्घाटन किया गया| यह स्टेशन चौबीसों घंटे वातावरण में प्रवाहित प्रदूषण के कणों का मानिटरिंग कर रिकार्ड करता है जिसकी रिपोर्ट पर्यावरण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड एवं अन्य शासकीय एजेंसियों को भी भेजी जाती है|

इसी कड़ी में श्री बिपिन गिरी ने नंदिनी खदान हेतु लगभग 2.15 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक आई.डी.एम. ड्रिल मशीन को खदान बिरादरी को समर्पित किया| यह मशीन डी.डी.एम.एस. के सभी मानकों को पूरा करता है तथा यह मशीन पर्यावरण एवं आपरेटर के स्वास्थ्य के भी अनुकूल है|

इस अवसर पर महाप्रबंधक (नंदिनी खदान) श्री पी. एक्का, महाप्रबंधक (नंदिनी खदान) श्री सुधाकर जामुलकर, महाप्रबंधक सह खदान प्रबंधक (नंदिनी खदान) श्री बिरेन्द्र कुमार सहित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे| उद्घाटन कार्यक्रम में श्री रोहित वर्मा, श्री उमेश मिश्रा, श्री भागवत पटेल, श्री आर.एस.कोरी सहित यूनियन के अन्य प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा|