Home छत्तीसगढ़ बीएसपी द्वारा स्थानीय विक्रेताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन

बीएसपी द्वारा स्थानीय विक्रेताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन

53
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा अपने स्थानीय विक्रेताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2024 को भिलाई क्लब में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय विक्रेताओं के लगभग 60 प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस मिलन समारोह के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय विक्रेताओं को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ संयंत्र और विक्रेताओं के मध्य संवाद के अवसर उपलब्ध कराना है। जिससे आपसी सहभागिता के द्वारा सम्बन्धों को सुदृढ़ बनाकर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जा सके।

कार्यक्रम में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री बी के गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाॅ एम रविंद्रनाथ मौजूद थे।

                मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के सी मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह एक कड़ी का काम करते है जो विक्रेताओं को संयंत्र से जोड़ने तथा परस्पर लाभ की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होते है।

                इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने सुमधुर एवं यादगार गीतों की प्रस्तुति दी। क्रार्यक्रम में संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

                कार्यक्रम में श्री उमेश चितलंगियाँ, श्री हरीश सहगल, श्री प्रेमचंद लालवानी, श्री जी एस ताम्रकार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हुए। साथ ही भिलाई एंसेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रतन दासगुप्ता, उपाध्यक्ष श्री शशिभुषण, महासचिव श्री श्याम अग्रवाल, सचिव श्री सुरेश चावड़ा एवं श्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष श्री पृथपाल सिंह सहित क्षेत्र के प्रमुख विक्रेतागण उपस्थित थे। स्थानीय विक्रेताओं ने इस मिलन समारोह के आयोजन के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का अनुरोध किया।