Home छत्तीसगढ़ बीएसपी शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन: राज्य एवं...

बीएसपी शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन: राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर जीते 6 स्वर्ण, 9 रजत एवं 26 कांस्य पदक

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शालाओं के विद्यार्थी, वर्षभर विभिन्न स्तरों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा 24 अगस्त 2024 को भिलाई निवास में इन स्पर्धाओं के प्रतिभागी, विजेता एवं पदक प्राप्त खिलाड़ी विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री उत्पल दत्ता द्वारा की गयी। साथ ही मंच पर मुख्य महाप्रबंधक (एचआर – एल एंड डी, बीई) श्रीमती निशा सोनी, महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे, उप महाप्रबंधक (खेल – शिक्षा) श्री राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे| इस समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं शाला प्रमुख भी उपस्थित थे।

अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी व शिक्षा विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा खिलाड़ी भावना, छात्रों में सामर्थ्य, साहस और समर्पण आदि गुणों के विकास में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता की प्रथम सीढ़ी है और खिलाड़ियों को आगे भी प्रयास करते हुए उच्चतम प्रतिमानों को हासिल करना है।

मुख्य महाप्रबन्धक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता ने अपने उद्बोधन में विजेता खिलाडियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी संयंत्र एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने क्रीड़ा समन्वयकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने खिलाडियों ने अथक परिश्रम एवं निरंतर प्रयास तथा खेल शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप विभिन्न खेलों में जो पदक प्राप्त किये हैं, उनकी भी प्रशंसा की।

महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे ने स्वागत भाषण में अतिथियों के स्वागत के साथ, खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम, त्याग एवं दृढ़संकल्प की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सत्र 2023-24 में लगभग 250 छात्र–छात्राओं ने विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बाक्सिंग, हैण्डबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वोलीबॉल, जूडो, कराटे, फेंसिंग ,चेस, क्रिकेट, गटका आदि खेलों में भाग लिया था। जिसमे स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 54 खिलाडियों ने भाग लिया व 34 खिलाडियों ने पदक प्राप्त किया। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 05 ने स्वर्ण पदक, 07 ने रजत पदक तथा 22 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 34 पदक हासिल किये। स्कूल राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागी खिलाडियों की संख्या 17 है, जिसमे 01 रजत तथा 01 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। ओपन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 02 खिलाडियों ने भाग लिया था, जिसमे 01 स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। ओपन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागी खिलाडियों की संख्या 12 थी, जिसमे 01 रजत पदक तथा 03 कांस्य पदक प्राप्त हुए।

वर्षभर आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों का चुनाव, प्रशिक्षण तथा प्रतिभागिता सुनिश्चित करने हेतु क्रीड़ा समन्वयकों और खेल प्रभारी शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपमहाप्रबंधक (खेल-शिक्षा) श्री राजेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आर सिसिली छाया दिनकर एवं सुश्री महुवा चटर्जी द्वारा किया गया।