Home देश हमने अलग मॉडल तैयार किया, यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं

हमने अलग मॉडल तैयार किया, यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी परिवार के गढ़ मैनपुरी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके लिए वह बरनाहल के एके इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता और गुंडागर्दी उनके डीएनए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो इन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ‘इनको’…मैनपुरी की चिंता नहीं थी, इटावा की चिंता नहीं थी, प्रदेश की चिंता नहीं थी, इन्हें तो ‘स्वयं’ की चिंता थी।