Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मृत 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही, एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है।एसपी गौरव रामप्रवेश रॉय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6.30 बजे से सुरक्षा बल व नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी रही। दोनों ओर से रुक–रुक कर गोलीबारी चलने की सूचना है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली मिलिट्री प्लाटून नंबर-2 के सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।