Home छत्तीसगढ़ 15 सितंबर को इंजीनियर्स भवन में मनाया जायेगा 57 वां “इंजीनियर्स डे 2024”

15 सितंबर को इंजीनियर्स भवन में मनाया जायेगा 57 वां “इंजीनियर्स डे 2024”

116
0
????????????????????????????????????
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), भिलाई लोकल सेंटर द्वारा 57 वां “इंजीनियर्स डे 2024” का संयुक्त रूप से आयोजन 15 सितंबर, 2024 को इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर में शाम 6ः30 बजे किया जाएगा। इस वर्ष इंजीनियर्स दिवस की थीम “नवीनतम एआई संचालित प्रौद्योगिकियों को अपनाते हुए इंजीनियरिंग समाधानों के साथ सेस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देना” है।

इस कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बी के गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री तथा आईआईटी, भिलाई के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ सौराद्यूति पाॅल मुख्य वक्ता होंगे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ, भारत रत्न श्री एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जायेगा। तत्पश्यात अतिथियों का स्वागत किया जायेगा। देश के विकास में महती भूमिका निभाने वाले इंजीनियर्स को सम्मान देने के लिए इस दिन को इंजीनियर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।