Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में जल सभा का हुआ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में जल सभा का हुआ आयोजन

65
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने धमतरी में स्कूली बच्चों ने जल-जगार महोत्सव के मौके पर जीवंत ग्राम जल सभा का प्रदर्शन किया। जल जगार में स्कूली बच्चों ने ग्राम सभा में होने वाले विभिन्न कार्यवाही का प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री श्री साय को ग्राम सभा में विभिन्न मुद्दों एवं जल संरक्षण के लिए पारित किए गए संकल्पों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ध्यान से ग्राम जल सभा की कार्यवाही को सुना और बच्चों द्वारा किए जा रहे जल सभा की सराहना की। यह ग्राम सभा लोगों को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक करने तथा जल बचाव को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित हुई थी।

जल सभा की शुरुआत में ग्राम सभा की कार्यवाही संपन्न कराने कक्षा 12 वी की छात्रा फाल्गुनी साहू अध्यक्ष बनी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से अनुमति लेकर ग्राम सभा की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को ग्राम सभा के एजेंडा को विस्तार से बताया। साथ ही पारित किए गए प्रस्तावों की जानकारी दी। ग्राम सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि गांव में पेयजल एवं स्वच्छता समिति गठित की गई है।

गांव में जल वाहिनी दीदियां नियुक्त की गई है, जो कि जल एवं स्वास्थ्य की समस्या एवं सुझाओं से अवगत कराते है। गांव में गंदे पानी के उपचार के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि फ्लोराइड एवं आयरन युक्त पानी से बचाव के लिए गांव में जरूरी कार्यवाई की गई है। फ्लोराइड युक्त पानी को लाल और आयरन की अधिकता युक्त पानी के हैंड पंप को काले रंग से चिन्हित किया गया है। ग्राम सभा अध्यक्ष ने ग्राम सभा द्वारा नल मरम्मत के कार्य, स्वच्छता गाड़ी की व्यवस्था, तालाब गहरीकरण एवं वर्षा जल बचाव के लिए संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव पारित करने की जानकारी दी।