Home छत्तीसगढ़ रायपुर : त्यौहारी सीजन को देखते जिलों में सज रहे बिहान बाजार...

रायपुर : त्यौहारी सीजन को देखते जिलों में सज रहे बिहान बाजार : महिला समूहों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने की पहल

345
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिहान बाजार में मक्के का आटा, शहद, गोबर के दीए
 भी उपलब्धऑनलाईन ट्रांजेक्शन की भी सुविधा

    रायपुर, 05 नवम्बर 2020

राज्य शासन के मंशानुरूप महिला स्व सहायता समूहों के उत्पाद के विक्रय सह प्रदर्शन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। दीवाली त्यौहार को देखते हुए सभी जिलों में बिहान परियोजना से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों के विभिन्न उत्पादों की बिक्री के लिए बिहान बाजार लगाए जा रहे हैं। दुर्ग जिला पंचायत परिसर में बिहान बाजार सज गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर महिलाओं के हाथों तैयार दैनिक जीवन के उपयोग की सामग्री को खरीद और सराह रहे हैं।
    इसी तरह गरियाबंद जिले में भी दीवाली त्यौहार को देखते हुए महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए बिहान बाजार लगाया गया है। बिहान बाजार के स्टॉल का शुभारंभ आज  कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर किया गया। गरियाबंद पोस्ट ऑफिस के समीप यह स्टॉल लगाया गया है, जो दीवाली तक चलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने महिला समूहों के इस प्रयास के लिए बधाई देते हुए कहा कि नगरवासियों को त्यौहार के सीजन में देशी और हस्त निर्मित वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध होगी।
    बिहान बाजार के स्टॉल में छुरा, मैनपुर एवं गरियाबंद विकासखण्ड के महिला समूहों द्वारा रंगबिरंगी गोबर के दीये, मोमबत्ती, हेण्डवास, फिनाईल, वाशिंग पावडर, अगरबत्ती, बांस की सजावटी वस्तुएं, शहद, मक्के एवं चावल का आटा, हेण्डलुम, आकर्षक मास्क, जैविक खाद, ब्लैक राइस आदि उपलब्ध है। महिला समूहों के स्टॉल में मात्र 50 रूपये किलों में देशी मक्का का आटा विक्रय किया जा रहा है। इसी तरह मैनपुर क्षेत्र का देशी शहद भी रियायती दर पर बिक्री हेतु उपलब्ध है। जिला पंचायत सीईओ श्री लंगेह ने बताया कि महिला समूहों के पास पर्याप्त मात्रा में उत्पाद है, जिसे बाजार में विक्रय के लिए लाया गया है। स्टॉल में बैंक सखी के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जायेगा अर्थात् ए.टी.एम, डेबिट कार्ड से भी बिहान बाजार में खरीदी की जा सकती है।