Home छत्तीसगढ़ रायपुर-दक्षिण विधानसभा उप चुनाव:दोनों पार्टियों के बीच सियासी गणित बढ़ रहा

रायपुर-दक्षिण विधानसभा उप चुनाव:दोनों पार्टियों के बीच सियासी गणित बढ़ रहा

113
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
चुनाव में भाजपा ने सुनील सोनी को कांग्रेस ने आकाश शर्मा को टिकट दी है। पिछले चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को 60 हजार वोटों से हराया था। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को। दोनों पार्टियों के बीच सियासी गणित बढ़ रहा है, भाजपा जीत का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस को अपनी जीत पक्की नजर आ रही है।कांग्रेस सोनी के पुराने कार्यकाल का मूल्यांकन कर रही है। इस बीच कांग्रेस सोनी के महापौर और सांसद कार्यकाल में शून्य काम बताते हुए इसे मुद्दा बनाते दिख रही है।
जैसे जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है, वैसे वैसे सियासी गुणा गणित भी भाजपा और कांग्रेस का बढ़ता जा रहा है। भाजपा की कोशिश है कि इस सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रहे, साथ ही जीत का रिकार्ड और बड़ा बने। ऐसे में कांग्रेस जीत के मार्जिन को कम करने की उम्मीद भी लगाए हुए हैं।पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है।