Home Uncategorized अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत

142
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है। जीत के बाद अपने पहले भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब ये एक नए महत्वपूर्ण स्तर पर पहुंचने जा रहा है। हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं। हमारे पास एक ऐसा देश है जिसे मदद की ज़रूरत है और उसे मदद की सख्त ज़रूरत है। हम अपनी सीमाएं फिक्स करने जा रहे हैं। हम सब कुछ फिक्स करने जा रहे हैं। हमने इतिहास बनाया है। ट्रंप ने कहा कि हमने उन बाधाओं को पार कर लिया जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं थाडोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं। यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी। 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा. यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी।