Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री से सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य...

रायपुर : मुख्यमंत्री से सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

308
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

    रायपुर 7 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के नेतृत्व में सुकमा जिले से आए सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सुकमा जिले के 19 विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल थे। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने सुकमा जिले में राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराया और मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य मांगों से सम्बंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुकमा जिले के सरपंचों से कहा कि आदिवासियों का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के आदिवासी इलाकों की प्रगति के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुकमा जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री अबका मारा तथा श्री कोसा मरकाम, श्री देवा मरकाम, श्री मदनलाल तथा अन्य सरपंचगण उपस्थित थे।