Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 43.87 करोड़ के विकास कार्य...

रायपुर : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 43.87 करोड़ के विकास कार्य कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन : आरंग क्षेत्र में आगामी दो वर्षों में पक्की सड़कों का होगा निर्माण: डॉ. डहरिया

294
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

    रायपुर, 07 नवम्बर 2020

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में 43 करोड़ 87 लाख रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम राखी में एक करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित विद्यालय भवन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण शामिल है। मंत्री डॉ. इस मौके पर कई विकास कार्यो की घोषणा भी की।
    डॉ. डहरिया ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया। किसानों के प्रति कर्ज माफी में कोई सिलिंग नहीं की गई। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के धान को वाजिब मूल्य में खरीदकर किसानों की हित में काम किया। उन्होने कहा कि श्री भूपेश बघेल की सरकार पुरखों के बताये हुए मार्ग पर चलकर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग सहित सभी वर्गो के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। श्री बघेल की सरकार ने प्रदेश के किसानों, गरीबों, मजदूरों और व्यापरियों के हित में कारगर नीति बनाई है। राजीव गांधी किसाान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और नयी औद्योगिक नीति के माध्यम से लोगों को लाभान्व्ति किया है। इसी का परिणाम है कि आज देश में आर्थिक मंदी के बावजूद भी राज्य में इसका कोई प्रभाव नही है।
    मंत्री डॉ. डहरिया ने इन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आरंग क्षेत्र के विकास के लिये बजट की कोई कमी नही है। क्षेत्र का विकास होगा तो लोगो के लिए सुविधाएं भी बढ़ेगी। सड़के बनेंगी, तो आवागमन की सुविधा होगी, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी भवन बनेंगे तो बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सामुदायिक भवन और पंचायत भवनों में लोग अपने गांव व क्षेत्र के विकास के लिये नियम और नीति बनायेंगे और प्रदेश तथा देश के विकास में सहभागी बनेंगे।
    मंत्री डॉ. डहरिया ने आज आरंग विकासखण्ड अन्तर्गत नयी राजधानी क्षेत्र के ग्राम राखी में 1.22 करोड़ की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक भवन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया इसके बाद चंदखुरी-खौली मार्ग व आरंग खमतराई मार्ग का चौड़ीकरण व मजबूतीरण सड़क हेतु लगभग 32.96 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। वे इसके बाद ग्राम कोसरंगी में 3.97 करोड़ की लागत से गुमा जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। आरंग विकासखण्ड के बहुप्रतिक्षित समोदा-कुसमंद-तुलसी मार्ग पतालु नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसकी लागत 6.01 करोड़ रूपये हैं। डॉ. डहरिया इसके बाद ग्राम देवरी में प्राथमिक सहकारी सेवा समिति का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, सदस्यगण श्री माखन कुर्रे, श्री राजू शर्मा, श्रीमती अनिता थानसिंग साहू, श्रीमती केसरी मोहन साहू, जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कोमल साहू, सदस्यगण श्रीमती मधु टंडन, श्रीमती इंदिरा पटेल, श्रीमती लक्ष्मी हिरादास जांगड़े, श्रीमती रूखमणी तारक, श्री दिनेश ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर, उपाध्यक्ष श्री नरसिंग साहू, मंगलमूर्ति अग्रवाल श्री हरि बंजारे, जोईधाराम साहू, लल्ला साहनी, सुनिल बांधे, रेखराम पात्रे, गनेश बांधे, रामशंकर साहू सहित सरपंचगण, पार्षदगण, एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।