Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने शहीद श्री नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री ने शहीद श्री नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया

362
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 08 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व गृहमंत्री शहीद श्री नंदकुमार पटेल की आज जयंती के अवसर पर यहां अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री नंदकुमार पटेल को याद करते हुए कहा कि श्री पटेल जमीन से जुड़े जननेता थे। वे छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखा करते थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी और दुर्ग जिले के पाटन तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू भी उपस्थित थे।