Home खेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)-2024 का आयोजन

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)-2024 का आयोजन

71
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा “अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला)-2024” का आयोजन 27 दिसम्बर 2024 को प्रातः 7ः30 बजे से संध्या 6ः00 बजे तक सेल एथलेटिक्स अकादमी ग्राउंड, बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4, भिलाई में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी नियमित एवं प्रशिक्षणार्थी कर्मचारीगण भाग ले सकते हैं। पुरूष वर्ग में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 2000 मी. पैदल चाल, लंबी कूद, जेवलीन थ्रो तथा शाॅटपुट का आयोजन किया जाएगा। महिला वर्ग में 100 मी., 200 मी. पैदल चाल, लंबी कूद, जेवलीन थ्रो (600 ग्राम) तथा शाॅटपुट (4 कि. ग्रा.) का आयोजन किया जाएगा।

एक प्रतिभागी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है। प्रत्येक इवेंट के लिए कम से कम 04 प्रतिभागी का होना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित इवेंट स्वमेव निरस्त माना जाएगा।