Home छत्तीसगढ़ आईएलसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन

आईएलसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एमएसएमई संचालित उद्योगों के लिए जेडईडी सर्टिफिकेशन
दुर्ग।

भारतीय गुणवत्ता परिषद् एवं भारतीय श्रम सहकारी समिति नई दिल्ली के सहयोग से अथर्व महाविद्यालय धनोरा के सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर कोरबा, कोण्डागांव, कांकेर के युवक में भाग लेकर लघु मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योगों संदर्भ में विस्तृज जानकारी प्रदान करेंगे। मंगलवार 17 दिसंबर को नि:शुल्क कार्यशाला नई दिल्ली आईएलसी द्वारा प्रायोजित ऑन लाइन वीडियो के माध्यम से जारी किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भी संबोधन शामिल है।

इस आशय की जानकारी देते हुए आईएलसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखन लाल साहू, स्टेट कोआडिनेटर नारायण बघेल एवं दुर्ग जिला संयोजक पंकज ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में एमएसएमई द्वारा पोषित उद्योगों को भारतीय गुणवत्ता परिषद् द्वारा जेडईडी सटिर्फिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट देने के लिए भारतीय श्रम सहकारी समिति नई दिल्ली को दी गई। दूसरे लिए छत्तीसगढ़ में शीघ्र ही एमएसएमई द्वारा संचालित उद्योगो की जांच प्रारंभ होने जा रही है जिसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनवरी 2025 से प्रशिक्षित युवा उद्योगों की जांच का आन लाइन जानकारी नई दिल्ली को प्रेषित करेंगे।