Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की…

563
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग की पाटन तहसील के ग्राम बोरेन्दा के भ्रमण के दौरान वहां सब्जियों का उत्पादन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की…

    रायपुर दिनांक 09 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की पाटन तहसील के ग्राम बोरेन्दा के भ्रमण के दौरान वहां सब्जियों का उत्पादन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह द्वारा उपजाई गयी सब्जियों का अवलोकन किया। उन्होंने मूली का स्वाद भी लिया।
    बोरेन्दा में उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि आपने बहुत सुंदर अमारी भाजी लगाई है। एला भेजवाहु, मोला एखर चटनी बहुत अच्छा लगथे। अमारी भाजी  के फूल ला सकेल के रखव, एखर शर्बत बढ़िया बिकथे। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर महिलाओं ने बारहमासी करेला की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे खरीदूंगा। महिलाओं ने कहा कि आपकी पहल से तो ऐसा कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, नहीं आपकी मेहनत है और उन्होंने इसका भुगतान किया।