Home छत्तीसगढ़ श्री मनीष राज गुप्ता ने सेल के निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल)...

श्री मनीष राज गुप्ता ने सेल के निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल) का पदभार ग्रहण किया

87
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली: श्री मनीष राज गुप्ता ने 13 जनवरी, 2025 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल) का पदभार ग्रहण किया है। एमएएनआईटी, भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, श्री गुप्ता ने वर्ष 1991 में दुर्गापुर स्टील प्लांट से मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में, सेल के साथ अपना करियर शुरू किया। इस्पात उद्योग में तीन दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले एक निपुण प्रोफेशनल श्री गुप्ता ने सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में काम किया है, जहां उन्होंने लगातार उत्कृष्ट तकनीकी विशेषज्ञता, परिचालन उत्कृष्टता और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।

श्री गुप्ता ने अपनी विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से सेल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दुर्गापुर स्टील प्लांट में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्टील मेल्टिंग शॉप की दक्षता और सुरक्षा में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 में, वे बोकारो स्टील प्लांट में मुख्य महाप्रबंधक बने और विभिन्न प्रौद्योगिकी उन्नयन का नेतृत्व किया और आधुनिकीकरण परियोजनाओं का हिस्सा रहे। बाद में इस्को स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) के रूप में, उन्होंने सस्टेनेबिलिटी, लागत अनुकूलन और डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया। सेल के कॉर्पोरेट ऑफिस में, उन्होंने कार्यपालक निदेशक प्रभारी (संचालन) के रूप में कार्य किया और परिचालन दक्षता एवं रणनीतिक समन्वय को बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया।