Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के आरएसएम व आरसीएल विभागों में सुरक्षा सप्ताह का...

भिलाई इस्पात संयंत्र के आरएसएम व आरसीएल विभागों में सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

99
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात सयंत्र में सुरक्षा माह 13 से 18 जनवरी 2025 तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सुरक्षा सप्ताह मनाने का उद्देश्य लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करना है तथा प्रबंधन द्वारा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सभी कर्मचारियों की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस पहल के अंतर्गत संयंत्र के विभिन्न विभागों में सुरक्षा से जुड़े उपायों पर जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। इसी क्रम में 13 जनवरी 2025 को अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला तथा रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) विभागों में विभागीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।

अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला विभाग (आरसीएल) में कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) श्री राकेश कुमार द्वारा सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया।

सुरक्षा सप्ताह के दौरान आरसीएल विभाग में रंगोली, संगीत, पोस्टर, कविता, स्लोगन, निबंध और नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ट अधिकारी सुश्री खिलांजलि टेमरे ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री बी के बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी एंड फायर सर्विसेस) श्री देबदत्त सत्पथी, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) सुश्री निशा सोनी एवं मुख्य महाप्रबंधक (अनुसन्धान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला) श्री राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यगण महाप्रबंधक श्री ए व्ही मनोज, महाप्रबंधक श्री आवेश सहारे, विभागीय सुरक्षा अधिकारी व उप महाप्रबंधक श्री आर सी बरमाते, वरिष्ठ प्रबंधक श्री राजेश चैधरी व सुश्री ऋचा अवस्थी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

वहीं संयंत्र के आरएसएम एवं आरटीएस में 13 जनवरी 2025 को आयोजित सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन समारोह मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएसएम) श्री टी दस्तीदार तथा महाप्रबंधक प्रभारी (एसईडी) श्री एस के अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

श्री एस के अग्रवाल ने दुर्घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया तथा श्री टी दस्तीदार ने शुन्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने पर बल देते हुए अधिकतम दुर्घटना मुक्त कार्य दिवसों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।

रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल विभाग के सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री सुनील शुक्ला ने वार्षिक सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।