Home छत्तीसगढ़ बीएसपी में 76वें गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन

बीएसपी में 76वें गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन

110
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ताजयंती स्टेडियम में फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसके तहत 26 जनवरी, 2025 को जयंती स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रातः 9 बजे बीएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के परेड की सलामी लेंगे और गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रातः 8 बजे संयंत्र भवन में कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वक्र्स), संयंत्र के इस्पात भवन में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), रिफ्रेक्ट्री स्टोर में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) द्वारा, एल एंड डी सेंटर में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा, सीईजेड काॅम्पलेक्स में कार्यपालक निदेशक (खदान) द्वारा, एक्सपांशन भवन में कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) द्वारा, नगर सेवाएं विभाग में मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विभागों में विभागप्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। साथ ही इस्पात क्लबों में संबंधित क्लब के अध्यक्षों द्वारा तथा विद्यालयों में विद्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। संयंत्र के सभी खदानों में संबंधित खदान प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में ध्वजारोहण एवं मरीजों को फल वितरण भिलाई महिला समाज द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जयंती स्टेडियम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एनसीसी, गाईड द्वारा मार्च पास्ट एवं अग्निशमन वाहनों का प्रदर्षन किया जाएगा। साथ ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा डेमो एवं डाॅग शो तथा शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्षन किया जाएगा।