Home छत्तीसगढ़ सेल स्थापना दिवस पर इस्पात बिरादरी के 65 सदस्य लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से होंगे...

सेल स्थापना दिवस पर इस्पात बिरादरी के 65 सदस्य लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

50
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रातः 8 बजे पैदल चाल/दौड़ का आयोजन

भारत की इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- सेल के स्थापना दिवस (24 जनवरी) को सेल की सभी इकाइयों में वृहद रूप से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 24 जनवरी को भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष कुल 65 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा सम्मान प्राप्त होगा, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से भिलाई इस्पात संयंत्र में निरंतर अपनी सेवा दी है।

इसी तारतम्य में जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन प्रातः 8ः00 बजे से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2000 लोगों ने पंजीयन कराया है। पैदल चाल/दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 7:00 बजे से पूर्व उपस्थित होवें और 24 जनवरी 2025 को कम्पनी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस 5 कि.मी. पैदल चाल/दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त करें।

सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रूपये नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिये प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) श्री अनिरूद्व से मो.नं. 9926116160 पर संपर्क कर सकते हैं।