Home देश गर्मी के मौसम से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी

गर्मी के मौसम से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इस साल गर्मी के मौसम से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स सर्विस भी शुरू होगी। हालांकि, अभी इसकी डेट नहीं आई है। जानकारी सोमवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दी। इसमें बताया गया कि यह 2 बड़े फैसले बीजिंग में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच दो दिन की बैठक में लिए गए। फ्लाइट सर्विस और यात्रा 2020 से बंद थी कैलाश मानसरोवर यात्रा और दोनों देशों के बीच फ्लाइट सर्विस 2020 से बंद थी। इसकी वजह दोनों के बीच सीमा विवाद के बाद खराब रिश्ते और कोविड की लहर थी। भारत-चीन के बीच जून 2020 में डोकलाम विवाद हुआ था और 2019 मार्च में कोविड की पहली लहर आई थी। डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस से शुरू करने के लिए दोनों देशों की टेक्निकल टीमें जल्द बातचीत करेंगी। आपसी सहयोग और समझ को बढ़ाने के लिए मीडिया और थिंक टैंक के बीच बातचीत को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच रिश्तों की 75वीं वर्षगांठ को संयुक्त रूप से मनाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों देशों ने हाइड्रोलॉजिकल डेटा के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने, सीमा पार नदियों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन के बीच एक्सपर्ट लेवल मीटिंग होगी। समझौते की नींव कजान में पड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले साल अक्टूबर में 5 साल बाद कजान में मिले थे। तब दोनों देशों ने आपसी संबंधों की स्थिति पर चर्चा की और संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ कदम उठाने पर सहमति जताई थी। इसके बाद से पिछले 3 महीने में चीन-भारत सीमा के विवादित इलाके डेमचोक और देपसांग से दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा और फ्लाइट सर्विस शुरू करने के फैसले हुए हैं।