Home छत्तीसगढ़ अपने गांव बेलौदी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री

अपने गांव बेलौदी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री

204
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

*ग्रामीणों के साथ परंपरागत रूप से पूजा अर्चना की, सबको दीपावली के अवसर पर दी शुभकामनाएं*

रायपुर, 16 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गोवर्धन पूजा के अवसर पर दुर्ग जिले स्थित अपने गांव बेलौदी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने परंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा की। ग्रामीणों से मिले और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर आप लोगों के बीच आना बहुत सुख देता है। यह उल्लास का त्यौहार है। उमंग का त्यौहार है। मैं इस अवसर पर आप सभी के सौभाग्य की कामना करता हूँ।