Home छत्तीसगढ़ गोधन से मिलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती: मंत्री श्री भगत

गोधन से मिलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती: मंत्री श्री भगत

203
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत शामिल हुए गोवर्धन पूजा में 

रायपुर 16 नवम्बर 2020

खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत* सोमवार को सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत आदर्श गौठान कुनिया एवं नर्मदापुर में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। उन्हांेने गोवर्धन पूजा कर भगवान श्री कृष्ण से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने गौठान के गायों को नेपियर घास का चारा खिलाया। 

 मंत्री श्री भगत ने गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा कि गोठानों में पशुओ की समुचित व्यवस्था के साथ ही आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। गोठान में गोबर की खरीदी और खाद बनाने का काम किया जा रहा है। इन सब गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार गोठानो में पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था के साथ आजीविका गतिविधियों में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने उंगली पर उठाकर इंद्र के कोप से बचाया था। भगवान श्री कृष्ण सब की मनोकामना पूरी करते हैं। गोवर्धन पूजा हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। मैनपाट में गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा करने की पुरानी परंपरा है । इस दौरान मंत्री श्री भगत ने जनपद सीईओ से गोठानों में पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था सहित छाया के लिए शेड की उत्तम व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए गौठान में आय मूलक खेती को बढ़ावा देने कहा। इस मौके पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री अटल विहारी यादव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।