Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 और ब्लास्ट फर्नेस शॉप ने हॉट मेटल...

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 और ब्लास्ट फर्नेस शॉप ने हॉट मेटल उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

68
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 5 मार्च 2025 को 9,515 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले, 9 फरवरी 2024 को 9,406 टन हॉट मेटल उत्पादन का सर्वोत्तम आंकड़ा प्राप्त किया गया था।

इसके साथ ही, ब्लास्ट फर्नेस शॉप ने भी चार फर्नेस के संचालन में अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल उत्पादन करते हुए 19,057 टन का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले, 4 मार्च 2025 को 18,542 टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया गया था।

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बीएफ-8 सीसीआर में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता उपस्थित थे। श्री तापस दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी उत्पादन एवं तकनीकी-आर्थिक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र की संकल्पबद्धता और दक्षता को दर्शाती है, जो निरंतर उत्पादन उत्कृष्टता और इस्पात निर्माण में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।