Home छत्तीसगढ़ पीएम इंटर्नशिप स्कीम में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर

57
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 12 मार्च तक करा सकते हैं अपना पंजीयन
उत्तर बस्तर कांकेर 06 मार्च 2025

जिले के युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर है। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार पीएम इंटर्नशिप स्कीम की आधिकारिक वेबसाइटwww.pminternship.mca.gov.in  में 12 मार्च तक अपना पंजीयन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष है वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कीम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 6000 रूपए का एक मुस्त ग्रांट तथा 12 महीने तक इंटर्नशिप के लिए प्रतिमाह 5000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं के कैरियर को शुरुआती दौर पर आगे बढ़ाना है, ऐसे में इंटर्नशिप के साथ उम्मीदवार अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें देश के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाना है। स्कीम संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।