Home छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर पंहुची शालिनी राजपूत,कार्यकर्ताओं ने...

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर पंहुची शालिनी राजपूत,कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

372
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर पंहुची शालिनी राजपूत,कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत।

कलेक्टर कार्यालय से फूल मालाओं से स्वागत कर बाइक रैली के साथ भाजपा कार्यालय लाया।

बीजापुर-भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंची प्रदेश के अंतिम छोर बीजापुर,जहां कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जोशीला स्वागत से हुई गदगद।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्रीमती शालिनी राजपूत का बस्तर संभाग में पहला दौरा रहा इसी चरण में बीजापुर पहुंची,कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय समीप से फूल मालाओं से स्वागत कर बाइक रैली के साथ भाजपा कार्यालय लाया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर ओजस्वी वक्तव्य देते हुए स्वागत भाषण में बीजापुर जिले की प्रशासनिक रचना व भाजपा का सांगठनिक संरचना के संबंध में अथितियों को अवगत कराते हुए बीजापुर जिले में कार्यकर्ता कैसी विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं उसे बताया।महेश गागड़ा द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों को भी अवगत करवाया।

प्रथम आगमन पर पहुंची महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज बीजापुर जिले के कार्यकर्ता जिस विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं यही पार्टी की असल विजय है।जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है हर तरफ एक डर का माहौल उत्पन्न हुआ है प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन ये सभी सरकार के आगे बौने हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मामूली से विषयों पर बदले कि भावना से कठोरता से पेश आ रहे हैं ये सब सरकार के आदेश पर हो रहा है ऐसा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था।आने वाले समय मे संगठन के लिए और समर्पित भाव से कार्य करना होगा और पार्टी को शिखर पर ले जाना है ये सब कार्यकर्ताओं के बल पर संभव है।वहीं श्रीमती शालिनी राजपूत ने महेश गागड़ा द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों को सराहा,जिस प्रकार से महेश गागड़ा ने बीजापुर जिले में कठिन परिस्थिति होने बावजूद भी शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में जिस आत्मीयता से कार्य किया वह काबिले तारीफ है। आने वाले समय मे महेश गागड़ा ने अपने कार्य को जहां से छोड़ा था पुनः वहीं से प्रारंभ करेंगे ऐसा विश्वास जताया है।

कार्यक्रम में आये अथितियों का पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीता शाह ने आभार व्यक्त किया इस दौरान प्रदेश स्तरीय दौरे पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती संगीता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जगदलपुर श्रीमती दीप्ति पाण्डे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी मंडावी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शीतल नायक,मिडिया प्रभारी विभा अवस्थी,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती पायल गुप्ता,लता मरकाम व जिला भाजपा उपाध्यक्ष घासी राम नाग,सुखलाल पुजारी,जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रम्भा झा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।