Home छत्तीसगढ़ प्लाटून नंबर 10 की सदस्या समेत 03 माओवादी गिरफ्तार,कब्जे से विस्फोटक बरामद

प्लाटून नंबर 10 की सदस्या समेत 03 माओवादी गिरफ्तार,कब्जे से विस्फोटक बरामद

217
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्लाटून नंबर 10 की सदस्या समेत 03 माओवादी गिरफ्तार,कब्जे से विस्फोटक बरामद

गश्ती दल को नुकसान पहुचाने आईईडी प्लांट कर रहे थे माओवादी।

पकड़ी गई महिला माओवादी पर 02 लाख का इनाम है घोषित।

बीजापुर-बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 17.11.2020 को थाना बासागुड़ा से जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 204 का संयुक्त बल जोनागुड़ा,पूवर्ती, पेद्दागेलूर की ओर रवाना हुये थे।

सर्चिंग अभियान के दौरान दिनांक 18.11.2020 को पेद्दागेलुर गरियामेट्टा पहाड़ी नाला के पास संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया।जिनके कब्जे से टिफिन बम,डेटोनेटरर्स,बिजली का तार,बम्बू स्वीच,बैटरी,माओवादी वर्दी,पिट्ठू, कार्डेक्स वायर,एयरगन छर्रा,नक्सली साहित्य,गडढा खोदने का औजार आदि बरामद किया गया।

संदिग्धों से पुछताछ पर आपना नाम मुचाकी भीमा उम्र 20 वर्ष निवासी जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा मिलिशिया सदस्य,मीडियम लखमा उम्र 22 वर्ष निवासी टेकुलगुडि़यम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा मिलिशिया सदस्य,एवं माड़वी भीमे उम्र 23 वर्ष निवासी टेकुलगुडि़यम थाना जगरगुण्डा प्लाटून नम्बर 10 की सदस्या 02.00 लाख की इनामी जो मार्ग में पुलिस पार्टी को क्षति पहुचाने एवं हथियार लूटने की नीयत से बम लगाना बताये।पकड़े गए आरोपियों को कृत्य अपराध धारा 147,148,149 भादवि 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का पाए जाने पर उपरोक्त के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 19/11/ 2020 को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।