Home छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे कवर्धा, मंदिर दर्शन कर प्रदेश वासियों को...

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे कवर्धा, मंदिर दर्शन कर प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

87
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के ऐतिहासिक एवं जन आस्था के केंद्र विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर, शीतला मंदिर, काली मंदिर और मां परमेश्वरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम मोटीयारी पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योति कलश के दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ पूजन-अर्चन किया। वहां उन्होंने धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिकता का अनुभव किया और आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति उपासना और आत्मशुद्धि का अवसर है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का संचार करता है। उनके आगमन से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष श्री  चन्द्र प्रकाश चन्दवंशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उपमुख्यमंत्री के साथ मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की एवं जिले एवं प्रदेश की सुख शांति की कामना की।