Home खेल IPL 2025 : अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में मचाया धमाल, ऐसा...

IPL 2025 : अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में मचाया धमाल, ऐसा कमाल करने वाले बने पहले भारतीय

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार 40 रन की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। अभिषेक ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दी और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े, जिन्होंने 29 गेंदों पर 28 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा में अपनी 40 रन की पारी के दम पर साल 2025 में टी20 क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इस साल खेली 12 टी30 पारियों में कुल 511 रन बनाए हैं। इस साल यानी 2025 में अब तक कोई भी भारतयी टी20 प्रारूप में 400 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 10 पारियों में 343 रन बनाकर तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं जबकि साई सुदर्शन ने 6 पारियों में 329 रन बनाए हैं और सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

साल 2025 की शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन में 79 रन की पारी से की थी और फिर अगले तीन मैचों में उन्हें संघर्ष करना पड़ा और वे 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। अभिषेक ने वानखेड़े स्टेडियम में 135 रनों की पारी खेलकर सीरीज का अंत किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए थे। इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 रनों की पारी खेलकर आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत की। अभिषेक अगले चार मैचों में संघर्ष करते रहे और केवल 27 रन ही बना पाए। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए 141 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

अभिषेक के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट के गुर पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह से सीखे हैं और वो हर कदम पर उनसे सलाह लेते हैं, लेकिन अभिषेक ने बताया कि मौजूदा समय में उनका फेवरेट भारत के वनडे वे टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा हैं।