Home खेल नीरज चोपड़ा ने 84.52 मीटर दूर भाला फेंक कर दक्षिण अफ्रीका में...

नीरज चोपड़ा ने 84.52 मीटर दूर भाला फेंक कर दक्षिण अफ्रीका में जीता टूर्नामेंट, गोल्ड किया अपने नाम

86
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत के लिए दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पॉट इनविटेशनल ट्रैक प्रतियोगिता जीतकर अपने सत्र की बेहतरीन शुरुआत की है। नीरज ने बुधवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर 6 खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में टॉप स्थान हासिल किया।

भारतीय स्टार नीरज दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर का था। नीरज का प्रदर्शन हालांकि, उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए। इस प्रतियोगिता में सिर्फ दो खिलाड़ियों नीरज और स्मिट ने ही 80 मीटर की दूरी की। दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज अपने नए कोच चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी की निगरानी में पोटचेफस्ट्रूम में अभ्यास कर रहे हैं। जेलेज्नी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं। भारत का ये 27 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल लंबे समय तक अपने कोच रहे जर्मनी के क्लॉस बार्टोनिट्ज से अलग हो गए थे। वह 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट प्रतियोगिता में अपने  अभियान की शुरुआ करेंगे।