Home छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री श्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस से...

कृषि मंत्री श्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस से की सौजन्य मुलाकात

45
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम आज मुम्बई, महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस से सौजन्य मुलाकात की।

मंत्री श्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गरीबों, आदिवासियों सहित सभी वर्गाेे के उत्तरोत्तर विकास के लिए काम कर रही है। श्री नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यहां किसानों से़ 21 क्विंटल प्रति एकड़ तथा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीद रही है। इससे यहां के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, इससे आटोमोईल सेक्टर में काफी उछाल आया है। उन्होंने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए भी दीनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के साढे़ पांच लाख से अधिक भूमिहीन किसानों को दस-दस हजार रूपये का चेक प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सुदुर अंचल में बहुतायत में तेंदूपत्ता के संग्रहण कार्याे से गरीब एवं मजदूर वर्ग जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने इन परिवारों की चिंता करते हुए तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर चार हजार से बढ़ाकर साढ़े पांच हजार कर दिए है, वहीं संग्राहकों को निःशुल्क चरण पादुका भी प्रदान किये जा रहे है।

मंत्री श्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया कि हमारी सरकार गरीब किसानों के साथ-साथ आदिमजाति के कल्याण के दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत् गांवों और ग्रामीणों के सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि राज्य के आदिमजाति एवं कमजोर वर्ग तथा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत् उन्हें आई.आई.टी, जे.ई.ई तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। अभी हाल ही जारी जे ई ई मुख्य परीक्षा में सकारात्मक परिणामभी आए है।

मंत्री श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री फडणवीस को राज्य और केन्द्रीय योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।