Home छत्तीसगढ़ सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सीएसआर पहल के तहत सियान सदन में नवीन...

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सीएसआर पहल के तहत सियान सदन में नवीन आवासीय ब्लॉक का लोकार्पण

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत 25 अप्रैल 2025 को सियान सदन वृद्धाश्रम में एक नवीन आवासीय ब्लॉक का लोकार्पण किया गया। इस नव-निर्मित आवासीय सुविधा में 20 पूर्णतः सुसज्जित कमरे शामिल हैं, जिनमें 10 एकल आवासीय एवं 10 द्वैतीय आवासीय कक्ष हैं, जो वृद्धजनों के लिए अधिक सुलभ, सुरक्षित व आरामदायक आवास उपलब्ध कराते हैं।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री पवन कुमार ने सियान सदन के नये रहवासियों का स्वागत करते हुए उन्हें आंबटित कमरों की चाबी प्रदान की तथा उनके साथ आबंटित कमरों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी-सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन, महाप्रबंधक (एचआर – स्ट्रैटेजिक एचआर) श्री एच. शेखर, महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री विष्णु के. पाठक, उप महाप्रबंधक (टीएसडी) श्री राघवेंद्र गर्ग, उप महाप्रबंधक (ई डी-एचआर सचिवालय) श्री राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएँ) श्री मनीष पंत तथा सहायक महाप्रबंधक (टीएसडी-सिविल) श्री सरोज झा भी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त सीएसआर तथा टीएसडी विभाग के अधिकारी, सियान सदन के कर्मचारी, निवासी एवं अन्य लाभार्थीगण भी समारोह में सम्मिलित हुए।

कार्यपालक निदेशक (एचआर) श्री पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में सियान सदन प्रबंधन द्वारा कक्ष आवंटन प्रक्रिया में बरती गई पारदर्शिता की प्रशंसा की। उन्होंने सीएसआर तथा टीएसडी टीमों की समन्वित सहयोग भावना के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से यह आश्वासन दिया कि वृद्धजनों की आवश्यकताओं को परिवार-जैसे माहौल में संवेदनशीलता व उत्तरदायित्व के साथ पूरा किया जाएगा।

श्री उत्पल दत्ता ने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि सियान सदन में रहते हुए उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जायेगी व श्री एच. शेखर, ने कमरा आबंटन में की गई प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

समारोह की शुरुआत में महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, वहीं वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुनील कुमार कांबड़े ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री के.के. वर्मा द्वारा किया गया।

यह नवीन आवासीय ब्लॉक न केवल वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण प्रदान करता है, बल्कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सामाजिक समावेशन एवं वृद्ध-जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है। यह परियोजना एक समर्पित, उत्तरदायी तथा मानवीय सामाजिक विकास की दिशा में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रयासों का सशक्त प्रतीक है।