Home देश भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक का नाम Operation Sindoor प्रधानमंत्री मोदी ने...

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक का नाम Operation Sindoor प्रधानमंत्री मोदी ने चुना, पहलगाम में महिलाओं की मांग का सिंदूर मिटाने वालों को कड़ा संदेश

103
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में आतंकियों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया था। जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा अपने हनीमून पीरियड में ही आते हैं। पहलगाम में आतंकियों ने मामूम पर्यटकों का धर्म पूछकर आदमियों को गोली मारी और उनकी पत्नियों या परिवार से कहा कि ये जाकर मोदी को बताओ। हिंदू धर्म में महिलाओं की मांग के सिंदूर का अर्थ उनके पति की लंबी उम्र की प्रर्थना के लिए होता है। महिलाए मांग में सिंदूर अपनी शादी की पहचान और अपने पति की निशानी के तौर पर लगाती हैं और इसी सिंदूर को पत्नियों के आगे आतंकियों ने गोली मारकर उजाड़ दिया था।