Home छत्तीसगढ़ गंगोत्री बाई को मिला पक्के आवास का उपहार

गंगोत्री बाई को मिला पक्के आवास का उपहार

54
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर

राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ज़रूरतमंदों के लिए आशा की किरण बन रही हैं। इन्हीं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है कि बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम लिमतरा निवासी श्रीमती गंगोत्री बाई नेताम को वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पक्के घर का सपना साकार हुआ है।

बिलासपुर जिले के लिमतरा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा गंगोत्री बाई को उनके नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपते ही उनका परिवार हर्षाेल्लास से झूम उठा।

गंगोत्री बाई ने बताया कि वे कई वर्षों से अपने मायके लिमतरा में निवास कर रही थीं। जीवनयापन के लिए वे एवं उनके पति रोजी-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते रहे। कच्चे घर में रहने की मजबूरी के कारण हर मौसम में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव प्रतीत होता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें नया पक्का घर मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्हें महतारी वंदन योजना का भी लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर पा रही हैं। साथ ही उनके श्रम कार्ड के माध्यम से उनकी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत पुत्री को शासन द्वारा 20 हजार की शैक्षणिक सहायता भी मिलेगी।

श्रीमती गंगोत्री बाई नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं अब वास्तव में उन तक पहुँच रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पक्का आवास सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।