Home छत्तीसगढ़ समाधान शिविर सलोनी में मनरेगा अंतर्गत 1.39 करोड़ की 39 नवीन निर्माण...

समाधान शिविर सलोनी में मनरेगा अंतर्गत 1.39 करोड़ की 39 नवीन निर्माण कार्य स्वीकृत

39
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर

सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज खैरागढ़ जिले के रानी रश्मि देवी खेल मैदान सलोनी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। शिविर में उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल में अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों पर त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निदान करने के निर्देश दिए।

श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से शासन गांव-गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया जा रहा हैं। कई मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, वहीं कुछ मांगों का निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शासन की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना न सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह नागरिकों का अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि जब नीतियों का सही क्रियान्वयन और निगरानी होती है, तभी वास्तविक विकास धरातल पर दिखाई देता है। शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने संबोधन में कहा ही सुशासन एक अच्छा माध्यम है। सुशासन ही वह मजबूत आधार है, जिसके माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी प्रशासन लोकतंत्र की असली पहचान है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती अरुणा बनाफर, जिला पंचायत सदस्य सुश्री शताक्षी सिंह, पूर्व जिला पंचायत श्री धम्मन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़ राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री लखन साहू, जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों, और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

शिविर में आज कुल 528 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 06 मांग सहित 522 शिकायत के रहे। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में पंचायत विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आवास पूर्णता सहित 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।  इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 5 कृषकों को अरहर बीज, 2 हितग्राहियों को पीएम सम्मान निधि और 1 हितग्राही को स्प्रेयर पम्प वितरण किया गया। इसी प्रकार 06 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरण, 03 को केसीसी कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को महाजाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ शिक्षा विभाग द्वारा 03 स्कूलों को गणित विज्ञान किट, 02 संपर्क किट, 03 ऑडियो वीडियो किट प्रदान किया गया। इसी प्रकार खाद्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 गर्भवती माताओं को सुपोषण किट और 3 बच्चो का अन्नप्रसन्न कराया गया। परिवहन विभाग द्वारा 1 हितग्राही का लर्निंग लाइसेंस वितरण किया गया।