Home छत्तीसगढ़ जल्द फैसला नहीं लिया तो कुछ बुरा होने वाला है, ट्रंप ने...

जल्द फैसला नहीं लिया तो कुछ बुरा होने वाला है, ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से परमाणु हथियारों के मामले में प्रतिबंध लगाने की धमकी के बाद, देश के सामने प्रस्तावित परमाणु समझौते पर ‘जल्दी से निर्णय लेने’ को कहा है। खाड़ी दौरे के समापन पर अबू धाबी में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने ईरान को समझौते का प्रस्ताव सौंपा है, उन्होंने कहा कि ‘उन्हें पता है कि उन्हें जल्दी से आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कुछ बुरा होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर ईरान के पास अमेरिका का एक प्रस्ताव है। लेकिन उन्हें पता है कि उन्हें जल्दी से आगे बढ़ना होगा, अन्यथा कुछ बुरा होने वाला है। ट्रंप का वयान ऐसे समय आया है, जव दोनों देशों के वीच वार्ता जारी है। पहली बार है जव ट्रंप ने माना है कि अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्वास अरागची के वीच कई दौर की वार्ता के वाद तेहरान के समक्ष एक अमेरिकी प्रस्ताव पेश किया गया है।