Home छत्तीसगढ़ राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध समाधान करें: संभागायुक्त श्री सुनील जैन

राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध समाधान करें: संभागायुक्त श्री सुनील जैन

56
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर

बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, नक्शा बटांकन जैसे प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और सभी प्रकार के अविवादित एवं विवादित मामलों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन के बाद अवार्ड जारी होने पर अभिलेखों की दुरुस्ती का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

संभागायुक्त श्री जैन ने डिजिटल हस्ताक्षर, आधार, मोबाइल नंबर, जेंडर प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ई-कोर्ट, ऑनलाइन प्रकरण, डायवर्सन एवं त्रुटि सुधार के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। विभिन्न प्रकार के भू-राजस्व कर, पंचायत उपकर, शाला भवन उपकर और नजूल भूमि से प्राप्त भू-भाटक की वसूली प्रगति की भी समीक्षा की गई। आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संभागायुक्त ने विधिवत प्रक्रिया के अनुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु अभियान चलाकर कार्य करने को कहा।

संभागायुक्त ने जानकारी ली कि सुशासन तिहार में राजस्व विभाग को 16 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा जैसे प्रकरण शामिल थे। उन्होंने शेष आवेदनों का भी गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निराकरण करने को कहा। संभागायुक्त ने कृषि विभाग से फसल परिवर्तन की जानकारी ली। उप संचालक श्री वर्मा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में धान की अधिक खेती होती है, वहां अन्य फसलों के लिए चिन्हांकन किया जा रहा है। इस पर श्री जैन ने फसल विविधीकरण हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद और बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि राही, श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।