Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री डेका ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया

राज्यपाल श्री डेका ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां नवा रायपुर सेक्टर 24 में निर्माणाधीन नए राजभवन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य की गति में तेजी लाने एवं राजभवन परिसर को हरियाली युक्त करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल श्री डेका ने राजभवन में चल रहे कार्याे की प्रगति की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भवन के शेष कार्यों के लिए पुनरिक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है और निविदा की प्रक्रिया शीघ्र की जाएगी। उन्होंने परिसर में अच्छी प्रजाति के वृक्षों को लगाने के निर्देश दिए। जिससे राजभवन परिसर शीघ्र हरा-भरा हो सके। श्री डेका ने स्थानीय मजदूरों से वृक्षारोपण कराने एवं पौधों के सामने उनकी नाम पट्टिका भी लगाने कहा, जिससे पौधे लगाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपने गांवों, घरों, आस-पास के क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित होंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने निर्माणाधीन राजभवन परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ पर अमलतास का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण  विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।