Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

39
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना के संचालन के लिए राज्य स्तरीय समिति बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के सचिव एवं आयुक्त श्री एस.प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस योजना अंतर्गत नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण के संबंध में अधिकारियोें ने जानकारी रखी। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में राज्य के बस्तर एवं सरगुजा संभागों में दूरदराज के ईलाकों के गांव जहां पर सड़क है परंतु यात्री वाहन संचालित नहीं है ऐसे मार्गों पर यात्री वाहन का संचालन किया जाएगा।

बैठक में परिवहन आयुक्त श्री एस.प्रकाश ने बताया कि बस्तर तथा सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों से नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु राज्य स्तरीय समिति को प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इनमें बस्तर संभाग के अंतर्गत दंतवोड़ा से 9, सुकमा से 2, बस्तर से 11, बीजापुर से 14, कोण्डागांव से 16 और नारायणपुर से 3 प्रस्ताव नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु प्रस्ताव मिले है। इसी प्रकार से सरगुजा संभाग के अंतर्गत जशपुर जिले से 2, सरगुजा से 2, बलरामपुर से 7 और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी और भरतपुर जिले से 9 प्रस्ताव नवीन ग्रामीण मार्गों हेतु प्राप्त हुए।

बैठक में परिवहन विभाग के अपर आयुक्त श्री डी.रविशंकर सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और पीएमजीएसवाय के अधिकारी शामिल हुए।