Home छत्तीसगढ़ हर अपराध में भाजपा से जुड़े लोगों की होती है भूमिका-कांग्रेस

हर अपराध में भाजपा से जुड़े लोगों की होती है भूमिका-कांग्रेस

155
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हर अपराध में भाजपा से जुड़े लोगों की होती है भूमिका-कांग्रेस

अपराध और अपराधियों से भाजपा का चोली दामन का साथ
छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में गायब महिलाओं के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की ही भूमिका के मिल रहे है सबूत
मानव तस्करी, चिटफंड घोटाला, ड्रग्स माफिया, अवैध शराब तस्करी, माओवादियों के मददगार सब मे भाजपा से जुड़े लोग पकड़े गए
रायपुर/27 नवंबर 2020। मानव तस्करी मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे हर अपराध में भाजपा से जुड़े नेताओं की भूमिका रहती है। ड्रग माफिया हो, मानव तस्कर हो, शराब तस्कर हो, चिटफंड कंपनियों के घोटालाबाज हो, नक्सलियों के मददगार, अवैध कार्यों के माफियाओं का सरगना हो भाजपा से जुड़े लोग ही पकड़े जाते हैं और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ इनकी तस्वीर रहती है इससे स्पष्ट है कि 15 साल के शासन काल में भाजपा के बड़े नेताओं ने अवैध कार्य करने वाले अपराधियों को संरक्षण देकर बचाने का काम किया है। 15 साल के रमन शासनकाल में मानव तस्करी और नशीली पदार्थों के तस्कर भाजपा नेताओं के संरक्षण में फले फूले हैं। भाजपा का अपराध और अपराधियों के साथ चोली दामन का साथ हमेशा रहता है। एक प्रकार से भाजपा अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है। रमन भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में महिलाएं और बेटियां गायब हुई है। मानव तस्करी के मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ से गायब उन महिलाओं के पीछे भी कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े लोगों का हाथ होने का संदेश नजर आता है। इसकी जांच होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मानव तस्करी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, गंगा पांडेय को पार्टी से निष्कासित कर जिम्मेदारियों से बच नही सकते। भाजपा से जुड़े लोग हमेशा अवैध कार्यो में पकड़े जाते रहे है तब भाजपा के नेता बदलापुर का आरोप लगाकर अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करते है। रमन सरकार के दौरान भी नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपों रमन सिंह के ओएसडी गुप्ता के खिलाफ चार साल तक कार्यवाही नही होने दी गई। पीड़िता का एफआईआर तक दर्ज नही किया गया। सरकार बदलने के बाद जब पीड़िता के शिकायत पर कार्यवाही की गई तो भाजपा नेत्री जबिता मंडावी पीड़िता का अपहरण कर लेती है जिसे पुलिस द्वारा छुड़वाया जाता है।