Home देश मरहौरा में बना रेल इंजन दूसरे देशों की ट्रेनें घुमाएगा, PM मोदी...

मरहौरा में बना रेल इंजन दूसरे देशों की ट्रेनें घुमाएगा, PM मोदी की हरी झंडी से रचा जाएगा इतिहास

87
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय रेलवे अपने राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिमी अफ्रीका के तटीय देश गिनी को इंजनों का निर्यात शुरू करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सारण जिले के मरहौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री में निर्मित निर्यात के लिए पहले लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी पाटलिपुत्र (बिहार) और गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बीच वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे लोकोमोटिव का निर्यात करेगा, जिससे इसके राजस्व में वृद्धि होगी।