Home छत्तीसगढ़ सांसद श्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया

सांसद श्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज  जिला प्रशासन द्वारा  खालसा  पब्लिक स्कूल परिसर में  योग कार्यक्रम आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में विधायक श्री डोमन लाल कोर्सवाड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी  श्री आर. जी. गर्ग, कलेक्टर  श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी – कर्मचारी , गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों  ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किये।

इससे पूर्व कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि श्री बघेल एवं अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन  ऋषि परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद ने लोगों का आह्वान किया कि करे योग रहे निरोग। उन्होंने योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।

योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने  कपाल भारती प्रयाणाम, अनुलोम विलोम प्रयाणाम, शिति प्रयाणाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग संगम हरित योग के थीम पर  योगा के विभिन्न आसन का अभ्यास कराए। उन्होंने ॐ के सुमधर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।